31 जुलाई 2012 - 19:30

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार पर 56 पृष्ठों पर आधारित अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है......

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार पर 56 पृष्ठों पर आधारित अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है।ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार म्यांमार में सरकार और सेना के नेतृत्व में बौद्ध बहुमत ने मुसलमानों पर हमले किए और उनके घर जला दिए जबकि लाखों मुसलमान पलायन को मजबूर हैं।ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि रोहिंगया मुसलमानों के नरसंहार से पता चलता है कि म्यांमार में अब भी हिंसा पर सरकारी नेतृत्व है। मानवाधिकार संगठन ने म्यांमार में सरकारी नेतृत्व में मुसलमानों का नरसंहार रुकवाने के लिए विश्व समुदाय की ओर से सख्त कदम उठाने की मांग की है।उधर इस्लामी सहयोग संगठन ओ आई सी की कार्यकारी समिति की बैठक पांच अगस्त को जद्दा में तलब की गई है। बैठक में म्यांमार मुसलमानों के नरसंहार के मामले पर विचार किया जाएगा।समाचार समाप्त......166